BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 2:23 pm
KHABAR : एमपी में आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक हटेंगे अधिकारी-कर्मचारी, मोहन सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आज यानी 1 जून से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मोहन यादव कैबिनेट की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी की गई नई तबादला नीति के तहत आगामी 15 जून तक विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक (Voluntary) और प्रशासनिक (Administrative) दोनों आधारों पर की जा रही है।


जिला स्तर पर शुरू हुए पुलिसकर्मियों के तबादले
तबादला नीति लागू होते ही पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर जिलों में उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक आधार पर बदला जा रहा है।


शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। स्कूल शिक्षा विभाग सहित कई अन्य प्रमुख विभागों ने 1 जून तक जिलों में पदस्थ सभी श्रेणी के अधिकारियों की पूरी डिटेल और प्रोफाइल मांगी है, ताकि नीति के तहत ट्रांसफर किए जा सकें। एनएचएम ने संविदा (Contractual) पर पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तबादला चाहने वाले संविदा कर्मियों को 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।


कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी हुई नीति
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में इस नई तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को वर्ष 2026 की आधिकारिक तबादला नीति जारी की थी, जो आज से प्रभावी हो गई है। 15 जून तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के प्रशासनिक अमले में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE