BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 2:26 pm
KHABAR : 40 और 37 साल की सेवा के बाद पुलिस विभाग के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत एवं सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) माला साहू सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत ने पुलिस विभाग में करीब 40 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं, जबकि एएसआई माला साहू ने 37 वर्षों की सराहनीय सेवा पूरी की। उनके कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और विभाग के प्रति समर्पण की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की।

समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उनके परिवारजन भी शामिल हुए और भावनात्मक माहौल में विदाई समारोह संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE