नीमच। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को माह के प्रथम कार्य दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम एडीएम बी.एस. कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इसके पश्चात जून माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्ट्रेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।