उज्जैन। तराना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया। कई स्थानों पर तेज हवाएं चल रही हैं तथा बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और अगले कुछ घंटों तक तूफानी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।