नीमच। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न निरूशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संस्थान द्वारा 9 जून 2026 से कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण तथा 10 जून 2026 से प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क्स प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
प्रशिक्षण का लाभ जिले के ग्रामीण अंचल के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां ले सकेंगे। 30 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था संस्थान द्वारा निरूशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा संस्थान द्वारा 6 जून 2026 से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि आधारित गतिविधियां) भी प्रारंभ किया जा रहा है। यह 13 दिवसीय निरूशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें भी आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था निरूशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी तथा अन्य विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं समस्याओं के समाधान की जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी। संस्थान ने इच्छुक युवक-युवतियों से समय रहते पंजीयन करवाकर प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है।