BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 4:44 pm
REPORT : अंकिता पण्डया को सामाजिक न्याय विभाग का अतिरिक्त प्रभार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया संशोधित आदेश, पराग जैन से लेकर सौंपा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी संशोधित कार्यालयीन आदेश के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।

पूर्व में कार्यालयीन आदेश दिनांक 23 सितंबर 2025 के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला नीमच एवं रेडक्रॉस का प्रभार सौंपा गया था। अब उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह दायित्व अंकिता पण्डया, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, नीमच को उनके वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पण्डया आगामी आदेश तक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यभार भी संभालेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि अंकिता पण्डया वर्तमान में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के रूप में कार्यरत हैं। अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वे दोनों विभागों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE