BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 4:54 pm
KHABAR : जून से जिलेभर में शुरू होगा राहगीर अभियान, कलेक्टर अदिति गर्ग ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे भवनों में विद्यार्थियों को न बैठाया जाए और न ही किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने स्कूल भवनों के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य समय पर पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सभी नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों की पहचान कर आवश्यकतानुसार उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जून माह से जिले के सभी विकासखंडों में राहगीर अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी एसडीएम को आवश्यक तैयारियां करने तथा पटवारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के बाद निराकृत होने वाले प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों पर प्रति प्रकरण 5 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE