BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 5:17 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के समर कैंप में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1600 से अधिक विद्यार्थी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पारंगत होने के साथ ही सर्वागिण विकास पर बल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलायें जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 जिलों उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1600 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है।


छात्रों की भागीदारी और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के तहत, इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 9वें ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन जिंक स्कूल, जिंक नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी नफीस अहमद, आरसीएचओ डॉ. प्रियंका वर्मा, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के हेड सीएआर सुंदर राज नायडू विद्या भवन से कमल महेंद्रू, नहल राजपाल एवं नेहा मुर्डिया उपस्थित थे।


इस शिविर में 250 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ, ये शिविर कौशल विकास, व्यक्तित्व निखार, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष जोर देते हैं, जिससे छात्रों को अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।


हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग सेे आयोजित 9वें आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का औपचारिक शुभारंभ विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल किया गया। 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 340 से अधिक बच्चें 8 वीं, 10 वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के मार्गदर्शन हेतु भाग ले रहे है। इस बार 6 लोकेशन चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड़, आगूचा और जावर पर आयोजित गैर आवासीय कैम्पों में 1200़ विद्यार्थी तथा उदयपुर में आयोजित 3 आवासीय कैंपों में  सभी लोकेशन से आए कक्षा 10 के लगभग 240, कक्षा 8 के 50 और कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ऑडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, मिट्टी कला, पॉटरी, वेस्ट सामग्री से क्रिएटिव निर्माण और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों को भी शामिल किया गया है।


10 वर्ष पूर्व प्रायोगिक तौर पर शुरू किये गये इस आवासीय शिविर की सफलता उनकी बढ़ती हुई संख्या से सिद्ध होती है। परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षा की पद्धति इस कार्यक्रम और शिविरों की अद्वितीय खासीयत है। हिन्दुस्तान जिंक सदैव आगे बढ़कर ग्रामीण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये आगे आता रहा है शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् अध्यापन में अभाव महसूस कर रहे बच्चों के लिये 20 वर्षाे से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रीष्मकलीन प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार  का प्रयास किया जा रहा है।


शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में जहा पद रिक्त है विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी के विषयध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही हैं। इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है जिससे वे इन विषयों के बारें में सामान्य जानकारी को रूचिकर तरिकों से सीख सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE