नीमच। भारत माता चौराहा पर 30 मई को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। पुलिस अब दुर्घटना के समय वाहन चला रहे चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार 30 मई को एक सेंट्रो कार की टक्कर से एक्टिवा सवार अनिता छाजेड़ गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। घटना के संबंध में कैंट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन एवं चालक की तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सेंट्रो कार क्रमांक एमपी-44-सीए-2510 की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन को नगर पालिका के स्विमिंग पूल परिसर से जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार वाहन के पंजीयन दस्तावेजों में मालिक का नाम राजेंद्र यादव दर्ज है। हालांकि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
कैंट थाना पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। वाहन जब्त किए जाने के बाद अब चालक की पहचान कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।