नीमच। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं आयोग सदस्य सोनम निनामा 2 जून को नीमच प्रवास पर रहेंगी। वे उज्जैन से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे नीमच पहुंचेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस/रेस्ट हाउस पहुंचने के बाद विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय बैठक करेंगी। इसके पश्चात जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
दोनों अधिकारी नीमच में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 3 जून को दोपहर 12 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगी।
आयोग के दौरे के दौरान बाल संरक्षण, बाल अधिकारों एवं बाल देखरेख संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।