नीमच। जिला कौशल विकास समिति की बैठक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 3 जून 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। आईटीआई नीमच के प्राचार्य ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।