रतलाम। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक 4 जून को मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
समिति में प्रोफेसर डॉ. गोपाल शर्मा (उज्जैन) एवं शोभा पैठनकर (इंदौर) सदस्य के रूप में शामिल हैं। समिति का गठन सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है तथा इसका समन्वय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
बैठक 4 जून को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें जिले के सांसद, विधायक, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, कानूनविद, अभिभाषक संघ के सदस्य, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र के प्राध्यापक सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक आमंत्रित रहेंगे।
बैठक के दौरान समिति के सदस्य उपस्थितजनों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करेंगे। प्राप्त सुझावों को संकलित कर राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।