खरगोन। जिले के ग्राम देवली में आज शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक देवली कोठा क्षेत्र में पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
लगभग एक घंटे तक चले इस मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के कारण कई जगह धूल उड़ती दिखी, जिसके बाद आई बारिश ने सड़कों को तर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि अचानक आई तेज हवा से कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।