BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 11:03 am
KHABAR : पथोरा में अवैध मदिरा विक्रय को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद ग्राम पथोरा में स्थानीय लोगों ने अवैध शराब बिक्री के विरोध में तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में चौधरी किराना कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर धर्मेंद्र, पिता गोकुल, जाति कुनमी, निवासी बालसमुद, द्वारा लगातार अवैध शराब बेची जा रही है।


ग्रामीण बुधी बाई मनोज चौहान का कहना है कि शराब पीकर शराबी लोग अक्सर अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे मोहल्ले की महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण काफी चिंतित हैं और उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण मोहल्ले में लोगों का रहना कठिन हो गया है। 


इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार मुकेश मचार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अवैध शराब बिक्री को तुरंत बंद कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आबकारी विभाग खलटाका चौकी को भी ज्ञापन दिया गया है। 


तहसीलदार मुकेश मचार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध शराब विक्रय को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE