शाजापुर। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जनपरामर्श हेतु 3 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे गांधी हॉल, शाजापुर में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में समिति के सदस्य शिक्षाविद प्रो. गोपाल शर्मा एवं डॉ. शोभा पैठणकर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान समान नागरिक संहिता के संबंध में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के सुझाव और विचार आमंत्रित किए जाएंगे।
बैठक में सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति का गठन सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत किया गया है तथा इसका समन्वय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
बैठक में प्राप्त सुझावों और विचारों को संकलित कर आगे की प्रक्रिया के लिए शासन स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।