BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 3:36 pm
KHABAR : पीएम आवास निर्माण में बाधा का आरोप, हितग्राही ने जनसुनवाई में लगाई गुहार, स्वीकृत आवास पर विवाद, निर्माण रुकवाने और धमकाने की शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान के निर्माण में कथित बाधा, निजी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास और परिवार को धमकाने के आरोपों को लेकर जावद निवासी एक हितग्राही ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड क्रमांक 6 निवासी बलराम बाथरा ने आवेदन में बताया कि उसे शासन द्वारा आवंटित पट्टे की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत हुआ है तथा प्रथम किश्त भी प्राप्त हो चुकी है। मकान निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से निर्माण में बाधा उत्पन्न करते हुए भूमि पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ-साथ मजदूरों को भी डराया-धमकाया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि पर जबरन चबूतरा बनाकर खंडित मूर्ति स्थापित की गई तथा धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बलराम बाथरा ने आरोप लगाया कि मकान निर्माण जारी रखने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने, मकान गिराने और आग लगाने जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मकान निर्माण के लिए ऋण लेकर निर्माण सामग्री खरीदी गई है और योजना की आगामी किश्त प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करना आवश्यक है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध कब्जे के प्रयासों पर रोक लगाने, निर्माण कार्य के लिए पुलिस संरक्षण उपलब्ध कराने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत होने के बाद अब मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE