BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 3:45 pm
KHABAR : औषधि विभाग की सख्ती, मेडिकल स्टोर्स का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरीक्षण, दो मेडिकल फर्मों को थमाए नोटिस, नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर नजर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। औषधि विभाग द्वारा जिले में मेडिकल संस्थानों के निरीक्षण का अभियान जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बीपीएल चौराहा स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाओं की गुणवत्ता, स्टॉक एवं रिकॉर्ड की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दवाओं की एक्सपायरी तिथि, नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधियों का स्टॉक तथा संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया। सभी औषधि विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के तहत श्रीजी मेडिकल, बीपीएल चौराहा से दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं सिटी मेडिकल और वीर फार्मा को शेड्यूल-एच1 श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व में सितामऊ तहसील में किए गए निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर पूजा मेडिकोज, सितामऊ एवं मां आशापुरा मेडिकल, सितामऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सितामऊ तहसील के औषधि विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं के रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के ऐसी दवाओं का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE