BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 4:09 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 आवेदकों की सुनी समस्याएं, मंदसौर में अपर कलेक्टर ने सुने 51 प्रकरण, कुल 79 आवेदनों पर दिए निराकरण के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने मंगलवार को जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के 28 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम स्वाति तिवारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम मनासाखुर्द निवासी शैलेन्द्र सिंह ने किसान उप-पंजीयन की राशि नहीं मिलने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम ढिकनिया निवासी नागूलाल ने कृषि भूमि के सीमांकन, वास्तविक कब्जा दिलाने एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन दिया। इस मामले में एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इधर, जिला मुख्यालय मंदसौर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 51 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने, रास्ता खुलवाने, मुआवजा दिलाने, छात्रावास में प्रवेश, राजस्व रिकॉर्ड सुधार एवं भूमि सीमांकन से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

मल्हारगढ़ और मंदसौर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE