मंदसौर। तहसीलदार, मंदसौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीटीसीएल) को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र (132 KV S/S) स्थापित करने के लिए शासकीय भूमि आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
प्रस्ताव के अनुसार मंदसौर स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 384/4/1/10, कुल रकबा 4.1070 हेक्टेयर में से 4.1070 हेक्टेयर भूमि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, एमपीपीटीसीएल मंदसौर के लिए आवंटित किए जाने का आवेदन प्राप्त हुआ है।
उक्त भूमि आवंटन प्रस्ताव के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति अथवा अभिमत प्रस्तुत करना हो, तो वे अपना पक्ष 8 जून 2026 तक सक्षम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
तहसील प्रशासन ने निर्धारित अवधि में प्राप्त होने वाले अभिमतों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किए जाने की बात कही है।