खरगोन। जिले की कसरावद तहसील के ग्राम सायता में नशा मुक्ति एवं शराब मुक्त ग्राम अभियान के तहत एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में गांव की माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
ग्रामवासियों ने एक स्वर में गांव को नशा एवं शराब मुक्त बनाने का समर्थन किया। ग्रामीणों ने कहा कि “नशा मुक्त गांव दृ खुशहाल परिवार, सुरक्षित समाज और उज्ज्वल भविष्य” ही असली विकास की नींव है।
कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल, डॉ. आशीष दुबे, कैलाश दरबार, विकास सिंह पटेल एवं एडवोकेट कुणाल दुबे का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।