BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 5:26 pm
BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सुनी जनता की फरियाद, जनसुनवाई में पहुंचे 112 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश, दिव्यांग श्रवण को मिलेगी आर्थिक सहायता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 112 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान डीकेन निवासी श्रवण कुमार ने ट्रैक्टर दुर्घटना में दिव्यांग हो जाने के बाद स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर चंद्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान रामपुरा की जयश्री, नयागांव के सत्तू धाकड़ एवं राजू धाकड़, खजुरिया के सूरजमल, कुकड़ेश्वर के रमेशचंद्र, भरभड़िया की राधा प्रजापत, देवरीसोम्या के सीताराम एवं विनोद, नीमच के योगेश बागड़ी, कुकड़ेश्वर की कृष्णाबाई, भदवा के कारूलाल, पिपलिया रावजी की तारा, पड़दा के शंकरलाल, हाड़ी पिपलिया की ममता कुंवर, केलुखेड़ा के समरथ, बरखेड़ा हाड़ा के प्रताप सिंह एवं राकेश तथा अमरपुरा के घनश्याम सहित कई आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इसके अलावा गोविंदपुरा के नानालाल, रामपुरिया के बल्लूराम, सगरग्राम की चंदाबाई, नेवड़ की घीसीबाई, ग्वालटोली की सुधा दीवान, महुडिया के सत्यनारायण, इंदिरा नगर नीमच की सुमित्रा पोरवाल, चंदरपुरा की लीलाबाई, अठाना के लीलाकृष्ण बैरागी, रतनपुरा के रामेश्वर गुर्जर, हासपुर के प्रहलाद, निपानिया आबाद की राधाबाई, नयागांव के रामचंद्र, चीताखेड़ा के वकीलनाथ, होमाखेड़ी के घनश्याम तथा धनेरिया कला की भावना सहित अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर चंद्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE