नीमच। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद प्रीति संघवी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6 (4) के तहत एक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मोडी निवासी भारत सिंह पिता करण सिंह की 28 फरवरी 2026 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद तहसीलदार जावद द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए एसडीएम कार्यालय को भेजा गया था।
प्रकरण के परीक्षण उपरांत एसडीएम जावद ने मृतक के वारिस पुत्र नारायण सिंह, गोपाल सिंह एवं पुत्री पूजा के पक्ष में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।