नीमच। मनासा विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष और लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के विरुद्ध की जा रहीअमर्यादित टिप्पणियों पर भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है भाजपा नेता दिनेश राठौर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में मनासा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जो लोग विकास की इस गति से बौखलाकर उन पर अनर्गल और निराधार आरोप लगा रहे हैं उन्हें यह जान लेना चाहिए कि कार्यकर्ता और जनता का एक-एक व्यक्ति उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है उन्होंने कहा विधायक की छवि स्वच्छ है और उनका समर्पण क्षेत्र की जनता के प्रति सर्वाेपरि है उनके सम्मान पर उठी कोई भी उंगली भाजपा परिवार कतई बर्दाश्त नहीं करेगा विपक्ष या अनर्गल आरोप लगाने वाले तत्व अपनी ओछी राजनीति बंद करें अन्यथा उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा राठौर ने आगे कहा कि विकास की राजनीति में विश्वास रखने वाले मनासा के नागरिक ऐसे आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं और विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं।