BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 10:36 am
KHABAR : ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग से निखर रहा विद्यार्थियों का कौशल, मनासा के विद्यार्थियों को मिल रहा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक्स और हेल्थ केयर के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान का लाभ, शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनासा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए 20 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हेल्थ केयर विषय के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कार्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स विषय की ट्रेनिंग धनेश इलेक्ट्रिकल, मनासा तथा हेल्थ केयर विषय की ट्रेनिंग सिविल हॉस्पिटल, मनासा में कराई जा रही है।

संस्था के प्राचार्य हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना तथा उनके तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विकास करना है। उन्होंने बताया कि उदयपुर एवं भोपाल की संबंधित कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण का वर्चुअल निरीक्षण भी किया जा रहा है।

वोकेशनल प्रशिक्षक दिनेश माली एवं कमलेश पाटीदार ने बताया कि ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त हो रहा है, जिससे भविष्य में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने भी इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि स्कूल में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने और उसे जीवन में लागू करने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE