BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 10:44 am
KHABAR : बदरवास, रन्नौद एवं इन्दार थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य के घर मे हुई चोरी का हुआ खुलासा, 04 लाख रुपये का माल बरामद कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाने में पिछले दिनों सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य महेन्द्र कुमार गुप्ता के घर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें चोर घर में रखे सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात व नगदी 10 लाख रूपये चुराकर ले गए।


घटना की गम्भीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए जिसके बाद बदरवास, रन्नोद,और इंदार तीनों थानों की पुलिस ने घटना स्थल से कस्बा बदरवास, नेशनल हाईवे तथा गुना शहर के सभी करीब 300 सीसीटीव्ही कैमरे चौक किये एवं टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार के ड्राईवर पुरूषोत्तम गुर्जर निवासी खेजरा अटारी जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिसके बाद पुलिस ने गुज्जर पारदी, मंगतराम पारदी निवासी दशहेरा थाना घण्टा घर जिला होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी मनोज परिहार, शिवजीत यादव ,शिवकुमार यादव एवं धीरज परिहार ने पारदियो से सम्पर्क कर उन्हें बदरवास बुलाकर डेढ माह तक प्राचार्य के मकान की रैकी करायी गई है जिनको रैकी कराने एवं पारदी अपराधियो से रैकी के रूपये लेकर षडयंत्र रचकर चोरी की घटना करने के अपराध मे गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख रुपये का माल और घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE