छतरपुर। मप्र के छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील अंतर्गत ग्राम धावा के निवासी राम प्रकाश बाजपेई आज जनसुनवाई में जिला पंचायत के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि वह गत वर्ष 2023 से फौती नामांतरण न होने को लेकर बेहद परेशान हैं तहसीलदार एसडीएम और डीएम से शिकायत करने के बावजूद जब निराकरण नहीं हुआ तो आज मजबूरन जनसुनवाई के बाहर धूप में धरने पर बैठ गए मौके पर पहुंचे तहसीलदार दुर्गेश तिवारी ने उनकी समस्या को सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया लेकिन जब वह नहीं मानें तो उन्होंने पीड़ित फरियादी की मुलाकात छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल से करवाई जब कलेक्टर ने उन्हें पूर्णतया शिकायत का निराकरण आगामी 7 दिनों में करने का आश्वासन दिया तब वह धरने से उठे कुल मिलाकर अब सवाल यह उठता है कि क्या निचले स्तर पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा क्या निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी उच्च अधिकारियों के आदेश और निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं जिससे लगातार जनसुनवाई में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं फिलहाल इस मामले में अब देखना होगा कि क्या पीड़ित किसान को कब तक न्याय मिलता है।