नीमच। मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं आयोग सदस्य सोनम निनामा ने मंगलवार को नीमच प्रवास के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 संबंधी जागरूकता पोस्टर्स का विमोचन किया।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने इंदिरा नगर स्थित शिशु आश्रय गृह एवं किलकारी बाल गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संस्थाओं के संचालन एवं बच्चों के बेहतर संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।