मनासा। प्राचार्य बी.एल. बसेर एवं व्यावसायिक शिक्षा नोडल पुष्पा सिसोदिया के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय, मनासा में अध्ययनरत व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं आईटी ट्रेड के छात्र-छात्राओं की ग्रीष्मकालीन ऑन द जॉब ट्रेनिंग संपन्न हुई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर कोपा, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, बेसिक फाइल मैनेजमेंट, डाटा एनालिसिस सहित विभिन्न व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जानकारी देते हुए सांदीपनि विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक समीर ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है।
कार्यक्रम के अंत में विशेष आभार प्राचार्य महेश कुमार जाटव, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मनासा का व्यक्त किया गया।