देवास। जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने के पानी को लेकर लगाए गए आरओ वाटर प्लांट में करंट आने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले 8-10 दिनों से इस समस्या की लगातार शिकायत की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार का सुधार कार्य नहीं किया गया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और कोई जनहानि होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।