भोपाल। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के संभागीय महासचिव रोहित नरवाले ने भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान, अधिकारों तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष करोसिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनकी गरिमा, सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उद्देश्य स्वच्छताकर्मियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल करना है।
इस अवसर पर विष्णु भारती, सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र घेंघट द्वारा दी गई।