नीमच। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय 11 जून को नीमच प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे उज्जैन से प्रस्थान कर शाम 6 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।
12 जून को मालवीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे जिले में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
निरीक्षण एवं बैठक कार्यक्रमों के बाद मालवीय नीमच से उज्जैन होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।