BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 2:20 pm
KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन, पथराव और फायरिंग जैसी स्थिति से निपटने का जीवंत प्रदर्शन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने जब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठी भांजी और फायरिंग की।


यह नजारा आज पुलिस लाइन में मंगलवार को सुबह 9ः30 बजे मॉक डील के दौरान देखने को मिला। उज्जैन रेंज के आईजी नवनीत भसीन वार्षिक निरीक्षण के दौरान शाजापुर आए और उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों के सम्मेलन में भाग लिया इसके पूर्व उन्होंने आंदोलन के दौरान किस तरह आंदोलन कर रहे लोगों को कंट्रोल किया जाता है इसका पूर्व अभ्यास भी देखा और उसमें जो कमियां थी उसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।


​उज्जैन संभाग रेंज के आईजी नवनीत भसीन ने आज शाजापुर पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।


​उपद्रवियों से निपटने का किया जीवंत प्रदर्शन (मॉक ड्रिल)
​निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तत्परता और दक्षता को परखने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें काल्पनिक स्थिति का निर्माण करते हुए यह दिखाया गया कि यदि किसी धरना-प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी पथराव करते हैं, तो पुलिस को किस प्रकार स्थिति को नियंत्रित करना है।


​अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग बटालियन के माध्यम से मोर्चा संभाला। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और आवश्यकतानुसार लाठीचार्ज का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्घायलश् हुए उपद्रवियों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाने का पूर्वाभ्यास भी किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। 


​आईजी  ने निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


​इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। आईजी ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निष्पक्ष और सजग रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE