BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 2:39 pm
KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बियर बोतल से हमला कर बाइक लूट, 500 सीसीटीवी से 6 आरोपी गिरफ्तार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने लूट की वारदात के साथ-साथ कई चोरी की गुत्थियां सुलझाते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड़ियों तथा बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले आरोपियों को भी पकड़ा है।

घटना 3 फरवरी की रात क्षिप्रा स्थित यात्री प्रतीक्षालय की है, जहां फरियादी पर बियर की बोतल से हमला कर बाइक लूट ली गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर मुख्य आरोपी आकाश पटेल उर्फ अप्पु खोटा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी वारदात कर चुके हैं। आरोपियों ने अन्य बाइक चोरी व केबल चोरी की घटनाएं भी कबूल की हैं।

पूछताछ में सामने आया कि लूटी गई बाइक को शहजाद कुरैशी को बेचा गया, जिसने उसके पार्ट्स अलग कर कबाड़ियों विनोद योगी व सद्दाम गौरी को बेच दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE