BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 3:02 pm
BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की मदद, 140 आवेदनों पर सुनवाई, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 140 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बीएस कलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम गिरदौड़ा निवासी रामप्यारीबाई ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच ग्रामीण को तत्काल मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जयप्रकाश नगर, जीरन निवासी दिव्यांग पूनमचंद ने भरण-पोषण में आ रही कठिनाइयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उन्हें 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वरोजगार के लिए आवश्यक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए।

ग्राम केरी निवासी बालिका पूजा के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूजा एवं उसके तीन भाइयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा भूमि विवाद, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य समस्याओं से संबंधित अनेक आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE