नीमच। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण बुधवार, 10 जून 2026 को 11 केव्ही मालखेड़ा रोड फीडर से विद्युत प्रदाय अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 11 केव्ही लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने से मालखेड़ा क्षेत्र, मारू मिल, मारूतीनंदन एग्रो, साँवरिया कॉलोनी, आंजना कॉलोनी, एमपीईबी कॉलोनी, चंबल कॉलोनी सहित फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।