मंदसौर। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने स्वयं उपस्थित होकर 73 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनकर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित और वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है।