खरगोन। जिले में अवैध शराब बिक्री मामले के मामले थमते नजर नही आ रहे। आबकारी ओर पुलिस कारवे नही होने से ग्रामीण अब कलेक्ट्रेट पहुंच रहे है। मंगलवार को गोगाँव के ग्राम खेड़ी खुर्द के ग्रामीण गांव में बिक रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ी खुर्द और आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके कारण गांव में आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन रही है। आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शराबियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील फब्तियां कसते है।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव के युवा नशे की चपेट में आते जा रहे हैं। मजदूर वर्ग दिन भर की कमाई शराब में उड़ा देता है, जिससे घरों में रोज झगड़े होते हैं। बुजुर्ग माता-पिता परेशान हैं और घरेलू अशांति के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
ग्रामवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव का माहौलबिगड़ जाएगा।