खरगोन। जिले के कसरावद में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार शाम को पुलिस थाना बलकवाड़ा की खलटाका पुलिस चौकी पर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन हुआ बैठक मे चौकी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समुदाय के उपस्थित सभी जमात के सदरो से एसडीओपी श्वेता शुक्ला थाना प्रभारी सागर चौहान एवं चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने मोहर्रम पर होने वाले आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी ली वही सभी को शासन के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी दी।
वही अधिकारियो ने सभी से अपील की है की मोहर्रम मे होने वाले आयोजन मे क्षेत्र की शान्ति सद्भावना एवं यातायात व्यवस्था का पूरा ध्यान रखें ओर शान्ति से मोहर्रम का पर्व मनाये वाटसेप या फेसबुक पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट ना करें बैठक मे चौकी का सम्पूर्ण स्टॉफ एवं नीमरानी खड़कवानी बलखड़ महराजखेड़ी आंनदबेड़ी के शान्ति समिति के सदस्य सरपंच पूर्व सरपंच जाकिर खान नेताजी आनंदबेड़ी कमेटी खजांची शोएब खान जावेद खान वकील अखाड़ा सदर अयान खान नायब सदर अरबाज खान शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।