BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<     KHABAR : कसरावद में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 4:26 pm
BIG NEWS : इंदौर में टमाटर ₹80 किलो, ₹800-1000 में एक कैरेट, मध्य प्रदेश की फसल खत्म, अब महाराष्ट्र ही सहारा, दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़े, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है। इंदौर में टमाटर के दाम 80 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश का स्थानीय उत्पादन लगभग खत्म हो चुका है।


शहर की सबसे बड़ी चोइथराम स्थित देवी अहिल्याबाई फल और सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 800 से 1000 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गए हैं। अच्छी क्वालिटी के टमाटर थोक बाजार में 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि खुदरा बाजार में यही टमाटर 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुका है।


अब महाराष्ट्र के भरोसे पूरा मध्य प्रदेश
वर्तमान में इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में टमाटर की सप्लाई के लिए महाराष्ट्र ही प्रमुख सोर्स बचा है। नारायणगांव और कलवन क्षेत्र से आने वाला टमाटर मंडी में पहुंच रहा है। आने वाले करीब तीन महीनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। गणेश चतुर्थी के आसपास नई फसल बाजार में आने के बाद ही कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE