नीमच। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय के नीमच आगमन पर सर्किट हाउस में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस कलेश, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के क्षेत्र संयोजक प्रियतम, अभिभाषक भेरूप्रसाद परमार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाजजनों ने मालवीय का पुष्पहार पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश मालवीय, रामनारायण मालवीय, गोविंद बिलोदिया, मदन मोर्य, कन्हैयालाल मालवीय, भेरूलाल मालवीय, राधेश्याम मालवीय, गुड्डू मालवीय सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।