शाजापुर। जिले की काला पीपल मे विगत दिनों 25 मई को जमीन विवाद में खूनी संघर्ष एवं गोली कांड हुआ था इसके बाद अहिरवार परिवार ने शुक्रवार को शाजापुर में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रशासन संख्या की गुहार लगाई है।
दीपक सूर्यवंशी ने बताया कि कल पेपर में उनके पास रोड किनारे बेशकीमती जमीन है दबंग लोगों द्वारा हड़पने की बात को लेकर 25 मई को उनके परिवार को साथ मारपीट एवं गोली पहुंची शक्ति से कुचलना के प्रयास की घटना हुई थी मौके से वीडियो वायरल भी हुआ था। जिसमें मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को बचाने की जगह वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे थे मामले में उन्होंने कहा कि कॉलोनी नाईजर के पास उक्त भूमि की फर्जी रजिस्ट्री है जिससे वो बेशकीमती जमीन हड़पना चाहते है मामले में कालापीपल पुलिस ने मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है वही पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज किया था जिनको उन्होंने गलत ठहराया है उनके भाई का कहना है कि 25 मई के दिन वे अपने खेत पर थे इस दौरान कुछ लोग आते हैं एवं जेसीबी के साथ बंदूक लेकर आए एवं कई राउंड फायरिंग की जिसमे उनके एक लड़के सहित दो परिवार वालो को भी गोली लगी थी जिसमे से एक का उपचार भोपाल अस्पताल मै जारी है वहीं एक व्यक्ति के पैर तोड़ दिए थे। आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि वो दलित समाज से आते हैं जिसके चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।