सेगांव। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर के अधिष्ठाता भगवान श्री शिव टेकरी सरकार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए लाव-लश्कर के साथ शाही ठाठ-बाट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
भव्य आयोजन को लेकर शुक्रवार रात श्री राम मंदिर परिसर में शिवडोला समिति द्वारा ग्रामीणों एवं व्यापारी वर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय -
- भव्य शिवडोले में 3 डीजे, शाही पालकी और आकर्षक सजावट रहेगी।
- श्रद्धालुओं के लिए 15 सेवा-सत्कार स्टॉल लगाए जाएंगे।
- बायपास रोड पर पार्किंग और बाहर से आने वाले ग्रामीणों के लिए सुचारू व्यवस्था।
- पेयजल आपूर्ति, बिजली, साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी।
बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।