BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 12:42 pm
BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा, नागा साधुओं की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा, धर्मसभा एवं राष्ट्रीय संत सम्मेलन में जुटे श्रद्धालु, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में देशभर से आए संत-महात्माओं के विशाल समागम से धार्मिक वातावरण नजर आया। दो दिवसीय आयोजन में 22 राज्यों से बड़ी संख्या में संतों के पहुंचने से शहर में जगह-जगह धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं।

समागम के दौरान नागा साधुओं एवं संत-महात्माओं की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ, बग्गियां और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल स्थित दशहरा मैदान पहुंची, जहां विशाल धर्मसभा एवं राष्ट्रीय संत सम्मेलन आयोजित किया गया।

आर्यावृत्त षड्दर्शन साधु मंडल भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्रदास महाराज एवं महंत अरविंदानंद सरस्वती के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य ज्ञान, गंगा, गगन और गौ के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा गौसेवा का संकल्प दिलाना है।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संतों के साथ नागा साधुओं की मौजूदगी विशेष आकर्षण रही। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से मार्ग में जगह-जगह संतों का स्वागत किया गया।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में संतों एवं पुजारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोगों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। संतों के इस विशाल समागम और भव्य शोभायात्रा से नीमच शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE