BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 5:14 pm
NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में सियासत तेज, कांग्रेस ने दी चुनौती, जाड़ावत बोले- भाजपा राज में विकास तो दूर, मूलभूत सुविधाओं से भी महरूम है आम जनता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं और शहर की विभिन्न समस्याओं से त्रस्त जनता इस बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

60 वार्डों में टिकट को लेकर कांग्रेस की रणनीति-
नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को लेकर जाड़ावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और निर्वाचित पार्षदों के साथ युवा वर्ग को भी प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट वितरण में जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और चुनाव जीतने की क्षमता को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा और किसी तरह की विवाद की स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की प्रेस वार्ता में गैरमौजूदगी को लेकर जाड़ावत ने कहा कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरे जिले की है और वे अपने चुनावी दायित्वों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सहमति से ही चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के टिकट तय किए जाएंगे।

‘कांग्रेस एक विचारधारा और एकजुटता के साथ लड़ेगी’
जाड़ावत ने कांग्रेस में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक विचारधारा और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव में भी कांग्रेस मजबूती से मुकाबला करेगी। कांग्रेस का लक्ष्य नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाना है। मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का नाम लिए बिना जाड़ावत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तीन बार विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद चित्तौड़गढ़ शहर और विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है।

चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच रहने का दावा-
महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित एक निजी वाटिका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाड़ावत ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद वे लगातार जनता के बीच रहे और क्षेत्र के विकास तथा जनसुविधाओं के लिए काम करते रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सेटेलाइट अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया।

आक्या पर सवाल, राजवी की तारीफ-
जाड़ावत ने कहा कि चंद्रभान सिंह आक्या तीन बार विधायक चुने गए हैं, लेकिन चित्तौड़गढ़ के विकास को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। इसके विपरीत उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास क्षेत्र के विकास को लेकर स्पष्ट विजन रहा है।

महंगाई और जनकल्याण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा-
जाड़ावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने राशन सामग्री में चीनी, चावल, तेल और दालों की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कांग्रेस शासन के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक मुफ्त राशन के बैग पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत देना था और कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया गया।

नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला केवल वार्ड प्रत्याशियों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि स्थानीय नेतृत्व, विकास के विजन और राजनीतिक प्रभाव की परीक्षा भी माना जा रहा है। कांग्रेस के सामने संगठन को एकजुट रखते हुए मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारने की चुनौती है, वहीं भाजपा और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सामने अपने स्थानीय राजनीतिक प्रभाव को नगर परिषद चुनाव में सीटों में बदलने की चुनौती होगी।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे-
प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के साथ वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति गीता देवी योगी, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व उपसभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी मीणा, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री धर्मेंद्र मूंदड़ा, पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, राजीव गांधी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत, प्रवक्ता नवरतन जीनगर, महिला अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, मीनाक्षी जैन, पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश घारू, जिला उपाध्यक्ष गोरीलाल गुर्जर, महिला जिला उपाध्यक्ष गोरीलाल गुर्जर, जिला सचिव दिनेश भोई, रब्बानी खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE