नीमच। शहर में टू-व्हीलर ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं ने आपसी सहमति से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के तहत रविवार, 30 अगस्त को शहर की अधिकांश टू-व्हीलर ऑटो पार्ट्स दुकानें बंद रहीं।
व्यापारी दीपक असनानी ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य व्यापारिक व्यस्तताओं से इतर महीने का अंतिम रविवार परिवार के साथ बिताना है। इसी उद्देश्य को लेकर व्यापारियों ने आपसी सहमति से हर माह अंतिम रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापारी संगठन के अनुसार बंद के निर्णय को करीब 90 प्रतिशत व्यापारियों का समर्थन मिला है। संगठन की एकता एवं मजबूती को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापारियों ने आगामी दिनों में भी सभी व्यवसायियों से इस निर्णय का समर्थन करते हुए अंतिम रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।