नीमच। दिवंगत राहुल प्रजापत की पावन स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजजनों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज को जीवनदान मिल सकता है। राहुल प्रजापत की स्मृति को सेवा कार्य के माध्यम से जीवंत रखने में रक्तदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
प्रजापत समाज में इस प्रकार के रक्तदान शिविर को एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए आयोजकों ने कहा कि समाज में सेवा और रक्तदान की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाजजनों से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
आयोजकों ने रक्तदाताओं को ‘महादानी’ बताते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।