नीमच। गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान सहित अतिथियों ने कहा कि युवा कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी जुड़ाव है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को चिन्हित करें और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाएं।
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ऑनलाइन एप के माध्यम से कार्यों के निष्पादन एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया को लेकर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पटेल, जिला प्रभारी विनोद पटेल, जिला अध्यक्ष मन्नू बना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव अहीर मंचासीन रहे। जिला युवा कांग्रेस की ओर से अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन यश लोहार ने किया।