चित्तौड़गढ़। पारोली के समीप ऋषि मंगरी महादेवजी मंदिर परिसर में सोमवार को जिला जाट समाज चित्तौड़गढ़ ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पप्पूलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तेजादशमी महोत्सव की तैयारियों, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला जाट समाज अध्यक्ष देवीलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल, युवा जिला अध्यक्ष सागर तथा निम्बाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट रहे। वहीं जिला उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल, जिला सचिव कैलाश धनेत, वरिष्ठ किसान नेता नारूलाल सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
तेजादशमी महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील-
बैठक में तेजादशमी महोत्सव को लेकर समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। साथ ही मेले के दौरान वाहन स्टंट नहीं करने और ट्रैक्टर लेकर नहीं आने का निर्णय लिया गया। समाजजनों से अपने-अपने वाहन इंदिरा गांधी स्टेडियम में निर्धारित स्थान पर खड़े कर पैदल यात्रा में शामिल होने की अपील की गई।
बैठक में युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने इस संबंध में अपने सुझाव रखे।
इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक में तेजादशमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 2 सितंबर को जाट छात्रावास में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।