गुना। श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम, नंदिनी गौशाला, राम भरोसे के महंत, परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना नगर आगमन पर शनि मंदिर, पंचमुखी कॉलोनी के समस्त भक्तों द्वारा बड़े हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भक्तों ने आतिशबाजी, ढोल-धमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ गुरुदेव का स्वागत कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में उनके वक्त उपस्थित रहे।
गुना वाशियो के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या धाम के हमारे दादा गुरु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज को रंग वाटिका के महंत के रूप में सुशोभित किया गया है। इस पावन अवसर पर सभी गुना के भक्तों की तरफ से गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।