मनासा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा की कक्षा 12वीं के छात्र एवं खिलाड़ी आदिल अशरफ का चयन राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे मध्यप्रदेश के सीहोर में आयोजित होने वाली अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। आदिल अशरफ विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका रेखा कुमावत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आदिल अशरफ को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आदिल अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, मनासा और परिवार का नाम रोशन करेंगे।